सुबह खाली पेट बादाम और किशमिश खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:12

खाली पेट बादाम और किशमिश खाने के फायदे

बादाम (Almonds) और किशमिश (Raisins) दोनों ही एक ड्राई फ्रूट्स है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि बादाम और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना खाली पेट किशमिश और बादाम का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट बादाम और किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
खाली पेट बादाम और किशमिश खाने के फायदे- Khali Pet Badam Aur Kishmish Khane Ke Fayde In Hindi

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

कमजोरी और थकान महसूस होने पर खाली पेट बादाम और किशमिश का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जो शरीर में एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

हड्डियां होती है मजबूत

बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम और किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप खाली पेट बादाम और किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

याददाश्त होती है तेज

बादाम और किशमिश का सेवन दिमाग को दुरुस्त बनाए रखने में मददगार साबित होता है। क्योंकि बादाम में ओमेगा फैटी एसिड और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मददगार साबित होते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

बादाम और किशमिश का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम और किशमिश दोनों ही विटामिन से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप खाली पेट इन दोनों का साथ में सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है और स्किन पर ग्लो भी आता है।

बालों के लिए फायदेमंद

बादाम और किशमिश का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश और बादाम दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो बालों को घना और मजबूत (Strong Hair) बनाने में मददगार साबित होते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

बादाम और किशमिश विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसिलए अगर आप खाली पेट बादाम और किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info